Home छत्तीसगढ़ गरियाबंद जिले मे बारिश का कहर – 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल...

गरियाबंद जिले मे बारिश का कहर – 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल भरभरा कर गिरा, छत्तीसगढ़ ओड़िशा संपर्क पर बड़ा असर देखे विडियो-

10
0
गरियाबंद जिले के अमली गांव और ओड़िशा के बीच आधा दर्जन से अधिक गांवो को जोड़ने के उद्देश्य से पुल का निर्माण किया जा रहा था,50 घंटे की मूसलाधार बारिश से बढ़ा नदी का जलस्तर, तेज बहाव नहीं झेल पाया निर्माणाधीन पुल

शेख हसन खान मैनपुर – छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले मैनपुर क्षेत्र मे पिछले चार दिनो से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब विकास कार्यो पर भी देखने को मिल रहा है उदंती नदी पर ओड़िशा सरकार की ओर से बनाया जा रहा करोड़ो का निर्माणाधीन पुल तेज बहाव और भारी बारिश के चलते भरभरा कर गिर गया।

यह पुल छत्तीसगढ़ के मैनपुर विकासखण्ड और ओड़िशा के बीच संपर्क का महत्वपूर्ण माध्यम बनने वाला था पिछले 50 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ-साथ विकास कार्यों को भी बड़ा झटका दिया है। उदंती नदी पर ओडिशा सरकार की ओर से करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा निर्माणाधीन पुल गुरुवार को तेज बहाव की चपेट में आकर भरभराकर ढह गया।

जानकारी के अनुसार पुल का निर्माण ओड़िशा सरकार की ओर से कराया जा रहा था