Home छत्तीसगढ़ चैतन्य बघेल की रिहाई पर हंगामा, आतिशबाजी में महिला पत्रकार घायल… BJP...

चैतन्य बघेल की रिहाई पर हंगामा, आतिशबाजी में महिला पत्रकार घायल… BJP नेता ने उठाए सवाल

40
0
बीजेपी नेता ने लिखा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की जेल से रिहाई के दौरान पत्रकार  चित्रा पटेल, एफएम न्यूज़ ब्यूरो चीफ, को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भगदड़ में धक्का लगा और वह गेट के पास दब गईं।

रायपुर – पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की रिहाई के दौरान कांग्रेसियों के आतिशबाजी से महिला पत्रकार घायल हो गई, बीजेपी नेता उज्जवल दीपक ने x पोस्ट में लिखा, पत्रकारों के साथ ऐसा सलूक ?

बीजेपी नेता ने सवाल उठाया

बीजेपी नेता ने लिखा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की जेल से रिहाई के दौरान पत्रकार बहन चित्रा पटेल को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भगदड़ में धक्का लगा और वह गेट के पास दब गईं। इस दौरान उनका माइक, आईडी और मोबाइल गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि एक मोबाइल चोरी हो गया। उन्हें सीने में माइनर फ्रैक्चर हुआ है। इसके अलावा एक अन्य पत्रकार का मोबाइल रिसीवर भी भीड़ में गिरकर खो गया। अन्य पत्रकारों को भी हाथों में हल्की चोटें आई हैं। पत्रकारों के साथ ऐसा सलूक ??

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की जेल से रिहाई के दौरान पत्रकार  चित्रा पटेल, FM न्यूज ब्यूरो चीफ को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भगदड़ ने धकेलते हुए गेट के पास दबा दिया। माइक, आईडी, मोबाइल गिर गया टूट गया पैर में रौंदा गया, एक मोबाइल चोरी हो गया गायब हो गया, उनके सीने में माइनर फैक्चर हुआ है। एक और पत्रकार का मोबाइल रिसीवर भीड़ में गिर गया ,खो गया। अन्य पत्रकारों के हाथों में भी हल्की चोंट आई।