Home छत्तीसगढ़ बालोद में शिक्षक ने महिला से किया रेप:शादी का झांसा देकर 8...

बालोद में शिक्षक ने महिला से किया रेप:शादी का झांसा देकर 8 साल तक शोषण का लगा आरोप, गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

49
0

बालोद –  बालोद जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। बालोद थाना क्षेत्र की रहने वाली 50 वर्षीय महिला की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना बालोद थाना क्षेत्र की है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार आरोपी की पहचान रज्जू महिलांग (43) के रूप में हुई है, जो औराभाठा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ है।पीड़िता का आरोप है कि शिक्षक रज्जू ने उसे शादी का झांसा दिया और पिछले 8 वर्षों से उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

लंबे समय तक प्रलोभन देने के बाद जब शिक्षक ने शादी से इनकार किया, तब पीड़िता ने कानून की शरण ली।बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि महिला की रिपोर्ट के आधार पर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की  धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।धारा 69 शादी का झूठा वादा कर या पहचान छिपाकर यौन संबंध बनाना।धारा 351(3) आपराधिक धमकी से संबंधित प्रावधान।पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर स्थानीय न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।