Home मध्यप्रदेश ‘बागेश्वर धाम सरकार से मिलना है…’ कहते ही महिला ने काटी हाथ...

‘बागेश्वर धाम सरकार से मिलना है…’ कहते ही महिला ने काटी हाथ की नस, हालत गंभीर

38
0

इंदौर में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री से मिलने के लिए महिला ने कथा पंडाल में अपने हाथ की नस काट ली।

इंदौर – बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री इन दिनों 7 दिनों के कथावाचन कार्यक्रम के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर में हैं। मंगलवार को बागेश्वर धाम सरकार के कथावाचन कार्यक्रम में उस वक्त हंगामा बढ़ गया, जब कथा सुनने आई एक महिला ने बीच में अपने हाथ की नस काट ली। इसके बाद आनन-फानन में महिला को पंडाल में खड़ी एम्बुलेंस से एमवाय अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि उक्त महिला कथा के बीच में सेवादारों से महाराज से मिलने की जिद कर रही थी।