रायपुर – प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर छापामारी की है। यह कार्रवाई रायपुर से विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश) तक भारतमाला परियोजना के तहत आर्थिक कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण में मुआवजे के भुगतान में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में की गई है।






