रायपुर – राजधानी के भक्त कर्मा वार्ड क्रमांक 67 के पार्षद सोनू ममता तिवारी ने अपने वार्ड में अवैध शराब कारोबार और वार्ड में बढ़ रहे आपराधिक घटनाक्रम को लेकर वार्डवासियों के साथ डीडी नगर थाने का धेराव किया। पुलिस प्रशासन से असमाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की। डीडी नगर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर अवैध नशा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि वो इस संबंध में पहले भी छह बार थाना प्रभारी को आवेदन दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि हर बार पुलिस से आश्वासन दिया जाता है फिर भी स्थिति जस की तस है। उन्होंने कहा वार्ड में चाकूबाजी की घटनाएं नहीं थम रही है। मंगलवार की सुबह में भी चाकूबाजी हुई। इस संबंध में सुबह में थाना प्रभारी को फोन किया उन्होंने रिस्पांस नहीं दिया। 
उन्होंने सख्त लहजे में चेतावानी दी कि अगर मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो पांच हजार लोगों के साथ थाने का फिर घेराव किया जायेगा।






