Home देश मोबाइल-इंटरनेट बंद, सेना का फ्लैग मार्च, आखिर असम में क्यों भड़की हिंसा,...

मोबाइल-इंटरनेट बंद, सेना का फ्लैग मार्च, आखिर असम में क्यों भड़की हिंसा, तस्वीरें आईं सामने

35
0

असम के कार्बी आंगलोंग जिले में मंगलवार को हिंसा फिर भड़क उठी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 38 पुलिसकर्मियों सहित कुल 45 लोग घायल हो गए. यह हिंसा दो समूहों के प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव के बाद शुरू हुई, जिसके बाद पुलिस को भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागने पड़े. दोनों जिलों (कार्बी आंगलोंग और पश्चिम कार्बी आंगलोंग) में मोबाइल इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी गई है. कर्फ्यू और निषेधाज्ञा लागू है, रात 5 बजे से सुबह 6 बजे तक आवागमन प्रतिबंधित है. आज से सेना की तैनाती की जाएगी.

कौन मारे गए?

अधिकारियों के मुताबिक 25 वर्षीय दिव्यांग युवक सुरेश दे का शव उस इमारत में मिला, जिसे प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी थी. दूसरे मृतक की पहचान अथिक तिमुंग के रूप में हुई है, जो झड़पों के दौरान मारा गया

प्रदर्शन क्यों हो रहे हैं?

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि आदिवासी बेल्ट की जमीन से अवैध कब्जाधारियों को हटाया जाए. इन पर आरोप है कि वे ज्यादातर बिहार से आए लोग हैं, जिन्होंने सालों से इन जमीनों पर कब्जा कर रखा है. ये प्रदर्शनकारी पिछले 15 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे थे, लेकिन सरकार से बातचीत के बाद उन्होंने मंगलवार को हड़ताल खत्म कर दी.

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने हिंसा पर जताया दुख
DGP पर हमला, 38 पुलिसकर्मी घायल

असम DGP हरमीत सिंह ने बताया कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बात की थी और उन्होंने हिंसा न करने का आश्वासन दिया था, लेकिन भीड़ ने बम फेंके, तीर चलाए और दुकानों में आग लगाई. उन्होंने बताया कि पत्थर लगने से उनकी कंधे पर भी चोट आई है. DGP ने चेतावनी दी कि अगर कानून हाथ में लिया गया तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी.