आवास निर्माण में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी दी है
गरियाबंद– जिला पंचायत गरियाबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर आज मैनपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत जाड़ापदर एवं बोईरगांव में चल रहे प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्माणाधीन मकानों का निरीक्षण किया एवं हितग्राहियों के मकानों को जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिए एवं पीएम जनमन योजना अंतर्गत आवासों को जनवरी माह अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान आवास निर्माण कार्यो का निरीक्षण भी किया तथा पूरे गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य को पूरा करने कहा है पश्चात दोपहर को तहसील मुख्यालय मैनपुर स्थित सामुदायिक भवन मैनपुर में ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, आवास मित्रो का समीक्षा बैठक लिया । जिला पंचायत सीईओ ने मैनपुर ब्लॉक अंतर्गत निर्माणाधीन 6000 मकानों को जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया साथ ही अप्रारंभ आवासों को दिसंबर माह अंत तक शुरू करने के निर्देश दिए ग्राम पंचायत के सचिवों को नियमित रूप से आवासों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए लापरवाही बरतने पर कार्यवाही करने की बात कही है।
आवास योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी होने पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए मनरेगा अंतर्गत ग्राम पंचायतों में पात्र हितग्राहियों को आजीविका डबरी बनाकर उसमें आजीविका संबंधित गतिविधि के निर्देश भी दिया है लगभग चार घंटे तक चले बैठक में सभी ग्राम पंचायतो के आवास कार्यो की बारी -बारी से समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में सीईओ जनपद डी एस नागवंशी, मनरेंगा परियोजना अधिकारी कपिल नायक, आवास जिला समन्वयक सहायक अभियंता विकासखंड समन्वयक तकनीकी सहायक एवं जनपद स्तरीय कर्मचारी उपस्थित रहे।






