Home छत्तीसगढ़ एनटीपीसी कोयला खनन परियोजना की सुरक्षा का जिम्मा सीआईएसएफ ने संभाला

एनटीपीसी कोयला खनन परियोजना की सुरक्षा का जिम्मा सीआईएसएफ ने संभाला

29
0

रायपुर – केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने बृहस्पतिवार को छत्तीसगढ़ में एनटीपीसी की एक कोयला खनन परियोजना की सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया और इसके लिए 100 से अधिक र्किमयों को तैनात किया गया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

राज्य की राजधानी रायपुर से 250 किलोमीटर उत्तर में रायगढ़ जिले में स्थित तलाईपल्ली कोयला खनन परियोजना 2,349 हेक्टेयर में फैली हुई है और यह “देश की सबसे तेजी से बढ़ती ‘कैप्टिव कोयला खदानों’ में से एक” है. ‘कैप्टिव कोयला’ खनन में कंपनियां कोयले का खनन बिक्री के लिए नहीं बल्कि विशेष रूप से अपने उपयोग के लिए करती हैं. बल के प्रवक्ता ने बताया कि स्वीकृत 265 र्किमयों में से पहले चरण में कुल 101 र्किमयों को तैनात किया गया है.