अंबिकापुर – बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सनावल थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी चाची व नाबालिग भतीजी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। 7 नवंबर की दोपहर झारखंड के 3 युवकों ने जंगल में लकड़ी लेने गए चाची-भतीजी से सामूहिक बलात्कार किया था। आरोपियों ने उन्हें धमकी भी दी थी कि यदि किसी को कुछ बताया जो जान से मार डालेंगे। उसी रात महिला ने डर की वजह से फांसी लगा ली थी। बाद में पति व नाबालिग के पिता ने सनावल थाने में मामले की शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने न तो एफआईआर दर्ज किया और न ही मामले की जांच की।
इसके बाद परिजन ने नवंबर माह में इसकी शिकायत आईजी से की। आईजी ने मामले की जांच कराई तो नाबालिग से गैंगरेप की पुष्टि हुई। इसके बाद इसमें 2 एफआईआर दर्ज की गई। मामले में लापरवाही बरतने पर आईजी ने सनावल एएसआई को सस्पेंड तथा थाना प्रभारी एसआई को लाइन अटैच कर दिया।
बताया जा रहा है कि 7 नवंबर को 25 वर्षीय महिला अपनी 14 वर्षीय भतीजी (Gang rape in CG) के साथ लकड़ी लेने जंगल गई थी। इस दौरान झारखंड के कुसुमियादामर निवासी सैयद अली (21), फैयाज अंसारी (22) और सोनू अंसारी (30) ने उनके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद उन्होंने दोनों को धमकी दी कि यदि किसी को कुछ बताया तो हत्या कर देंगे। फिर महिला व भतीजी घर पहुंचे।






