कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बेसरा का अमलीपदर में गाजे बाजे के साथ स्वागत और सभा का आयोजन
गरियाबंद – छत्तीसगढ़ में भाजपा के सरकार ने दो साल में ही प्रदेश की जनता को निराश किया है विष्णुदेव साय सरकार की उपलब्धी के नाम पर पिछली सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं बंद कराना मात्र है भाजपा सरकार ने जनता के हित में चलाई जाने वाली योजनाओं दुर्भावनापूर्ण बंद किया 400 युनिट बिजली हाफ बंद कर दिया, राजीव मितान योजना, गोधन न्याय योजना, गौठान योजना, बेरोजगारी भत्ता, रीपा योजना, मुख्यमंत्री कर्जमाफी, सिंचाई कर माफी, महिला समूहो को ऋण माफी , नरवा घुरवा बाड़ी योजना, छत्तीसगढ़ ओलंपिक जैसे महत्वपूर्ण योजनाओं को बंद किया यह सरकार दुर्भावना वाली सरकार है दो साल में विष्णुदेव सरकार पूरी तरह विफल साबित हो गई उक्त बाते जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के नवनियुक्त अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने भाजपा सरकार पर जमकर बरसते हुए कही।
मैनपुर विकासखण्ड के अमलीपदर में आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा जब प्रथम बार पहुंचे तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे के साथ जमकर अतिशबाजी कर रैली निकाल जोरदार स्वागत किया। इस दौरान चारो तरफ भारी उत्साह और कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद के नारे गुंजते रहे। इस अवसर पर आयोजित सभा को आगे संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष बेहरा ने कहा कांगेस पाटी द्वारा उन्हे जो जिम्मेदारी दी गई है उसमें पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगा और कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही भाजपा सरकार के असफलताओं को गांव गांव तक पहुचायेगे। उन्होने कहा आने वाले समय में क्षेत्र के मूलभूत समस्याओं को लेकर आन्दोलन किया जायेगा।
जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर ने कहा अब हमारे बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र े से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बनने से पार्टी और अधिक मजबूत होगी कंगेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती ललिता यादव ने कहा कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो गांव गरीब और किसान सभी वर्गो विकास के लिए कार्य करती है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर, ब्लाक अध्यक्ष श्रीमती ललिता यादव, सेवन पुजारी, हेमोबाई नागेश, श्रवण, सकपति, गोवर्धन दाउ, हरी यादव, श्याम सिंह पुजारी, दामुधर सोरी, महेश्वर बघेल, पुरषोत्तम सोम, छत्तर यादव, उमेश कुंजाम, पंकज मांझी, निरंजन नागेश, बृजमोहन यादव, गणेश नागेश, तुलाराम मांझी, मणी भोषले, पुरनोबाई मांझी, गौतम यादव, बलियार यादव, पवित्र मरकाम, पुनित राम नागेश, पुरन मरकाम, अनमोल यादव, विनोद यादव, ओमप्रकश जोशी, सीमा सुकला, भुमिकांती मांझी, बासू पटेल, यशवंत मरकाम, सतिश साहू, मेघराज बघेल, एवं बड़ी सख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल थे।






