Home छत्तीसगढ़ खेल केवल जीत हार का माध्यम नही बल्कि आत्मविश्वास अनुशासन का प्रतीक...

खेल केवल जीत हार का माध्यम नही बल्कि आत्मविश्वास अनुशासन का प्रतीक भी है – एसडीएम डाॅ तुलसीदास मरकाम

244
0

पैरी स्टेडियम मैनपुर भाठीगढ़ में विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ

गरियाबंद – सांसद खेल महोत्सव बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता का आज शनिवार को मैनपुर से 03 किमी दूर पैरी स्टेडियम भाठीगढ़ में गरिमामय माहौल में शुभारंभ किया गया इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमति सरिता ठाकुर, मैनपुर सरपंच हनिता नायक, भाठीगढ़ सरपंच पुष्पा नेगी, एसडीएम डाॅ तुलसीदास मरकाम, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी महेश पटेल, एडिशनल सीईओ डी एस नागवंशी, पंचायत इस्पेक्टर राजकुमार ध्रुवा, खेल नोडल अधिकारी यशवंत बघेल, दुलार सिन्हा एवं क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

इस दौरान आयोजित शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमति सरिता ठाकुर ने कहा भाजपा सरकार द्वारा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण खेल प्रतिभाओ को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है जो अपने आप में एक मिशाल है। मैनपुर एसडीएम डाॅ तुलसीदास मरकाम ने कहा छत्तीसगढ़ में सांसद खेल महोत्सव में ग्रामीण क्षेत्र के युवाओ को भी पारंपारिक और परंपरागत खेलो में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा इस खेल प्रतियोगिता में पूरे विधानसभा क्षेत्र से प्रतिभागी शामिल हुए है।

श्री मरकाम ने कहा खेल केवल जीत हार का माध्यम नही बल्कि आत्मविश्वास अनुशासन और राष्ट्र निर्माण का प्रतीक भी है ग्रामीण क्षेत्रो के युवाओ और बच्चो में छिपी प्रतिभा को मंच और अवसर मिलने पर राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रौशन करने की बात कही। इस दौरान कबड्डी, बैडमिन्टन, गोला फेक, भाला फेक, लंबी कूद, उंचीकूद, गेड़ी दौड़ आदि परंपरागत खेल का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नोडल अधिकारी यशवंत बघेल, टीकम पटेल, मुकेश ठाकुर, गोविंद पटेल, हीरामन साहू, आशीफ खान, उमेश वर्चो, दुर्गाचरण कोमर्रा, पवन ठाकुर, लोकेश्वर कांशी, शेख इमामुद्दीन, खिलावन पटेल, दामोदरसाय नेगी, सुन्दर कश्यप, खन्नालाल रामटेके, नरेन्द्र पटेल, कौशिक पारस, मयाराम नेताम, प्रदीप सिन्हा, कांती सिन्हा, संतोष ध्रुव, तुपेन्द्र मिश्रा, लोभांश सिंह देवदास, केसरीराम खरसेल, ईश्वर कोसमा, पदमनी शांडिल्य, शालूरानी ठाकुर, रेणुका ठाकुर, हेमलता साहू, शशि साहू, चित्ररेखा वर्मा, रिजवाना बानो, डोमार पटेल, विकास साहू, विमलकिशोर नेगी, टीकम सिंह देववंशी, द्रोण साहू, टंकेश्वर सिन्हा, नारायण सिंह, रामबाई जगत, शांति यादव, अनुसुईया पटेल, बालिका बाई, धनबाई एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आशीफ खान द्वारा किया जा रहा है।