Home देश जाते-जाते पुतिन कर गए ऐसा काम, जिंदगी भर याद रखेगा ITC मौर्या...

जाते-जाते पुतिन कर गए ऐसा काम, जिंदगी भर याद रखेगा ITC मौर्या होटल का स्टाफ, आपका भी दिल जीत लेगा वीडियो

62
0
रूस वापस लौटने से पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन होटल स्टाफ की फरमाइश पर रुककर फोटो खिंचवाते नजर आए. उन्होंने मुस्कुराकर पोज दिया और कर्मचारियों से गर्मजोशी से विदाई ली. भारत यात्रा के दौरान पुतिन ने पीएम मोदी के साथ रणनीतिक क्षेत्रों पर विस्तृत बातचीत की और कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए. यह मानवीय पल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना.
नई दिल्ली – दिल्ली में दो दिवसीय भारत यात्रा के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का एक बेहद सादा और दिल छू लेने वाला अंदाज सामने आया. होटल में ठहरने के दौरान वहां के कुछ स्टाफ सदस्यों ने उनसे फोटो की फरमाइश की. इसके बाद पुतिन ने बिना झिझक मुस्कुराकर कैमरे के सामने पोज दे दिया. दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेताओं में शामिल पुतिन का यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का मुद्दा बन गया है.
रूसी मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक होटल के स्टाफ ने पुतिन से एक ग्रुप फोटो की निवेदन किया था. पुतिन न सिर्फ रुके बल्कि मुस्कुराते हुए तस्वीर के लिए खड़े हुए. फोटो क्लिक होने के बाद स्टाफ ने उनकी गर्मजोशी के लिए धन्यवाद दिया, तो उन्होंने भी मुस्कुराते हुए विदाई दी. उनकी यह सहजता भारत दौरे के माहौल को और मानवीय बनाती दिखी.
क्या है मामला: होटल में कैसे बना यह खास पल?
रूसी समाचार एजेंसी तास के अनुसार एक पत्रकार ने इस घटना का वीडियो टेलीग्राम पर साझा किया. वीडियो में दिखा कि पुतिन कम्फर्ट अंदाज में होटल स्टाफ के बीच खड़े हैं और सभी के साथ ग्रुप फोटो दे रहे हैं. यह पूरा पल बेहद हल्का-फुल्का और दोस्ताना माहौल में बीता. होटल कर्मचारियों के चेहरे पर उत्साह साफ दिख रहा था.
भारत यात्रा के दौरान पुतिन का गर्मजोशी भरा रवैया