जिन बूथ पर 2024 में बीजेपी हारी थी वहां वोट काटे जा रहे- अखिलेश यादव
Sansad Winter Session Live: एसआईआर को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि जिन बूथ पर 2024 में बीजेपी हारी थी वहां से वोट काटने के लिए बीजेपी की तरफ से IT कंपनियां काम कर रही हैं. BLO फॉर्म नहीं भर पा रहे, अपलोड नहीं कर पा रहे हैं. शादियों के सीजन में SIR करवा रहे हैं. साथ ही अखिलेश यादव ने जो BLO मरे हैं उनके नाम पढ़े. उन्होंने कहा कि EC बीजेपी का ड्रीम पूरा कर रही है.
SIR के मुद्दे पर हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
लोकसभा में शीत सत्र के पहले दिन SIR के मुद्दे पर हंगामे के कारण कार्यवाही स्थगित कर दी गई. इससे पहले सदन ने अपने पूर्व सदस्य प्रोफेसर वीके मल्होत्रा और अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी गई.
राज्यसभा में पीएम मोदी ने सभापति सीपी राधाकृष्णन का स्वागत किया
राज्यसभा में पीएम मोदी ने सभापति सीपी राधाकृष्णन का स्वागत किया. देश के उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद राधाकृष्णन पहली पार राज्यसभा की कार्यवाही की अध्यक्षता कर रहे हैं. उपराष्ट्रपति संसद के उच्च सदन राज्यसभा के पदेन सभापति होते हैं.
पीएम मोदी के बयान पर बोलीं प्रियंका- एसआईआर और पॉल्यूशन के मुद्दे उठाना ड्रामा नहीं
संसद सत्र शुरू होने से पहले पीएम मोदी की ओर से दिए गए बयान पर प्रियंका गांधी ने कहा कि एसआईआर और पॉल्यूशन के मुद्दे उठाना ड्रामा नहीं है. पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि विपक्ष को सदन में ड्रामा नहीं करना चाहिए.
Sansad Winter Session Live: पीएम मोदी ने कहा कि सदन में चुनाव का वार्मअप या फिर पराजय की बौखलाहट निकालने का काम नहीं करना चाहिए. कुछ दलों ने ये परिचय दिया है कि राज्य चुनाव से पहले सदन को इस्तेमाल करें. ऐसे दल अपने आपको बदलें. सांसदों को अभिव्यक्ति का अवसर दें. मैं देश को विश्वास दिलाता हूं कि राष्ट्र प्रगति की राह पर चल चुका है.
पीएम मोदी ने कहा कि सभी दलों के युवा सांसद जो पहली बार चुनकर आए हैं उनको बोलने का मौका मिलना चाहिए. उनके अनुभवों का फायदा देश को मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि संसद ड्रामे का केंद्र नहीं है. संसद से बाहर ड्राम करने की कई जगहें हैं. जो लोग बिहार में ड्रामा करके आए हैं उनको अन्य राज्यों में भी ड्रामा करने के मौका मिलेंगे
कुछ दल पराजय भी नहीं पचा पा रहे- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि ये शीत सत्र ऊर्जा भरने का काम करेगा. विपक्ष के कुछ दल पराजय को नहीं पचा रहे हैं. उनको सही मुद्दे उठाने चाहिए.
लोकतंत्र के बीच अर्थतंत्र को मजबूती से विश्वसाव और मजबूत हुआ- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के बीच अर्थतंत्र को मजबूती हमारा विश्वसाव और मजबूत हुआ है. इसने साबित किया है कि लोकतंत्र भी डिलिवरी कर सकता है. उन्होंने कहा कि विपक्ष के सार्थक चर्चा करनी चाहिए. उनको परायज की निराशा से बाहर निकलना चाहिए.
लोकतंत्र में हमारा विश्वास मजबूत हो रहा है- पीएम मोदी
सदन की कार्यवाही से पहले पीएम मोदी ने कहा कि संसद का यह सत्र केवल रिचुअल नहीं है. तेजी से आगे बढ़ने की हमारी कोशिश में यह सत्र बल देगा. भारत ने लोकतंत्र को जिया है. लोकतंत्र में हमारा विश्वास मजबूत होता रहा है.
एसआईआर पर चर्चा नहीं तो सदन भी नहीं चलेगा- रामगोपाल यादव
सपा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा है कि शीत सत्र में अगर सरकार एसआईआर पर चर्चा को तैयार नहीं होती है तो सदन नहीं चलने दिया जाएगा. एसआईआर में गड़बड़ी है और ऐसे में इस पूरी प्रक्रिया पर चर्चा की जरूरत है.
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने की अपील
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि 18वीं लोक सभा का छठा सत्र (शीतकालीन सत्र) आज से आरंभ हो रहा है. संसद राष्ट्र की अपेक्षाओं, जन आकांक्षाओं, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनप्रतिनिधियों की सामूहिक जिम्मेदारी की अभिव्यक्ति का सर्वोच्च मंच है.
संसद का प्रत्येक सत्र हमें कर्तव्य-निष्ठा, संयम और लोककल्याण की उस प्रेरणा की ओर भी उन्मुख करता है, जो जनप्रतिनिधित्व की भावना को और गहन बनाती है. आशा है कि सभी माननीय सदस्य लोकतंत्र की स्वस्थ परंपराओं को मजबूत करेंगे और अपनी सक्रिय भागीदारी से इस सत्र को उत्पादक बनाने में सार्थक योगदान देंगे.
संसद सत्र के पहले दिन धर्मेंद्र को दी जाएगी श्रद्धांजलि
संसद के शीत सत्र के पहले दिन सुपर स्टार धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी जा सकती है. पिछले दिनों उनका निधन हो गया था. भारतीय सिनेमा के सबसे दिग्गज अभिनेता एक बार लोकसभा के सदस्य थे. वह लुधियाना से सांसद चुने गए थे
संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है, जिसके हर सत्र की तरह इस बार भी काफी हंगामेदार होने की संभावना व्यक्त की जा रही है. किन्तु हमारी पार्टी चाहती है कि संसद के दोनों सत्र सुव्यवस्थित व शांतिपूर्ण तरीके से संचालित हों, ताकि देश व जनहित के जरूरी और अहम मुद्दों में भी खासकर राजधानी दिल्ली आदि में वायु प्रदूषण पर सार्थक चर्चा हो सके. उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट के सघन रिवीजन अर्थात एसआईआर को लेकर व्यावहारिक तौर पर हो रही परेशानियों एवं आपत्तियों व इस कार्य के मुख्य कर्ताधर्ता बीएलओ की दिक्कतों तथा उनके द्वारा की जा रही खुदकुशी आदि की दुखद घटनाओं पर सही से चर्चा होनी चाहिए. केवल आरोप-प्रत्यारोप लगाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि व्यापक देश व जनहित साधने हेतु संसद को सुचारू रूप से चलाने के लिये सत्ता और विपक्ष दोनों को राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर उठकर पूरी तरह से संवेदनशील एवं गंभीर होने की ज़रूरत है, यही आग्रह.
विपक्ष बिहार का जनादेश स्वीकार करे और सदन चलने दे- जगदंबिका पाल
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा है कि 26 नवंबर को संविधान दिवस के दिन सदन में जनप्रतिनिधियों के दायित्व की बात हुई थी. उन्होंने कहा कि सदस्य चर्चा करें और सरकार द्वारा लाए गए कानून पर विचार और सुझाव या आलोचना करें. वे अपने क्षेत्र के विषयों को उठाएं. हर विषय पर लोकसभा अध्यक्ष चर्चा के लिए तैयार रहते हैं. लेकिन इसके बावजूद SIR का मुद्दा बनाया जा रहा है. आखिरकार इन्होंने बिहार चुनाव के लिए SIR का मुद्दा बनाया था. लगातार चुनाव आयोग पर आरोप लगा रहे थे.
लेकिन ये लोग एक वोट की चोरी तक नहीं दिखा पाए. इनको बिहार का जनादेश स्वीकार करना चाहिए और सदन को चलने देना चाहिए. सदन चर्चा करने के लिए होता न कि हंगामा के लिए होता है.






