Home छत्तीसगढ़ माता लक्ष्मी पूजा शोभा यात्रा मे जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नेहा सिंघल...

माता लक्ष्मी पूजा शोभा यात्रा मे जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नेहा सिंघल ने शामिल होकर क्षेत्र मे सुख शांति समृध्दि की कामना किया

141
0

गरियाबंद – गरियाबंद जिले के मैनपुर देवभोग क्षेत्र के गांव गांव मे इन दिनो माता लक्ष्मी पूजा धूमधाम के साथ किया जा रहा है ग्राम पंचायत बाड़ीगांव मे लक्ष्मी पूजा के अवसर पर विशाल शोभा यात्रा निकाली गई

इस दौरान ओड़िसा के रंगताली नृत्य दल द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी गई इस कार्यक्रम मे शामिल होने जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नेहा सिंघल पहुंचे और शोभा यात्रा मे शामिल हुए साथ ही माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर क्षेत्र मे सुख शांति समृध्दि खुशहाली की कामना किया साथ ही लोगो को इस पर्व के लिए बधाई दी।

इन दिनों लक्ष्मी पूजा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है और गांवो मे चारो तरफ सजावट व विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिससे क्षेत्र व गांव का महौल धार्मिक मय हो गया है कार्यक्रम मे हजारो की संख्या मे महिला पुरूष व श्रध्दालु शामिल हुए,