Home छत्तीसगढ़ मैनपुर क्षेत्र के झरियाबाहरा पहुंचे छत्तीसगढ़ राज्य तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र...

मैनपुर क्षेत्र के झरियाबाहरा पहुंचे छत्तीसगढ़ राज्य तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने कहां ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत आधार मिलेगा

146
0

गरियाबंद – छत्तीसगढ़ राज्य तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त जितेंद्र साहू ने आज मंगलवार को तहसील मुख्यालय मैनपुर से 8 किलोमीटर दूर झरियाबाहरा (बोईरगांव) स्थित सीजी ऑयल मील का निरीक्षण किया।

यहाँ पहुंचने पर प्रोपाइटर मालती देवी साहू, उनके पति गनपत साहू तथा पुत्र हेमन्त साहू एवं प्रशांत साहू ने अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ देकर आत्मीय स्वागत किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने मील में तैयार किए जा रहे ब्रांड “पैरीधार” 100% शुद्ध सरसों तेल, मूंगफली तेल और तिल तेल के उत्पादन प्रक्रिया का विस्तारपूर्वक अवलोकन किया। मील संचालकों ने उत्पादन की गुणवत्ता, कच्चे माल की उपलब्धता और स्थानीय कारीगरों के रोजगार से जुड़ी जानकारी भी साझा की।

इस अवसर पर भाजपा मंडल मैनपुर अध्यक्ष संतोष यादव, वरिष्ठ नेता रूपेश साहू,महामंत्री घनश्याम मरकाम, दिनेश सचदेव,भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू ,पुलस्त शर्मा, सुधीर ठाकुर, सरवन नेताम सहित साहू समाज के जिला अध्यक्ष बाबूलाल साहू, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रामस्वरूप साहू भाजपा कार्यकर्ता तथा समाज के अन्य सदस्य मौजूद रहे।इस दौरान अध्यक्ष श्री साहू ने स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार तेलघानी उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत आधार मिलेगा।