Home छत्तीसगढ़ ऑपरेशन सिंदूर नए भारत का शक्तिशाली सौंदर्य – बृजमोहन अग्रवाल

ऑपरेशन सिंदूर नए भारत का शक्तिशाली सौंदर्य – बृजमोहन अग्रवाल

22
0

दिल्ली/रायपुर – सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा, सभी भारत की शक्ति-भक्ति भावना को नहीं समझ सकते। जो भी लोग भारत पाक के बीच चार दिन तक चले युद्ध के बाद हुए संघर्ष विराम पर छाती पीट रहे हैं, वो सभी सुन लें कि पाकिस्तान में क्या क्या हुआ है?cअमेरिका का परमाणु आपदा की इमरजेंसी से निपटने वाला प्लेन बी-350 एएमएस पाकिस्तान की परमाणु साइटों पर मंडराता रहा। भारत की ब्रह्मोस मिसाइल की मार से पाकिस्तान में न्यूक्लियर रेडियेशन डिटेक्ट किया गया है। वहां रेडिएशन फैलने लगा है।

भारत ने आपरेशन सिंदूर में किराना की पहाड़ियों में बने पाकिस्तान के न्यूक्लियर भंडार को ब्रह्मोस से निशाना बनाया था। इसके अलावा नूर खान, सरगोधा एअरबेस पर भी पाकिस्तान की न्यूक्लियर फेसिलिटी हैं, यहां भी भारतीय वायुसेना और मिसाइलों ने जमकर कहर बरपाया है। यानी भारतीय हमले में जो कुछ हुआ है, वह पाकिस्तान के लिए परमाणु आपदा बन सकता था। भारत के इन्हीं हमलों के बाद इस्लामाबाद से लेकर वाशिंगटन तक दहशत की लहर दौड़ गई।

आनन-फानन में सीज फायर किया गया। यह बात अब पूरी तरह स्पष्ट हो गई है कि अमेरिका ने चीन भारत के बीच शक्ति संतुलन को बनाये रखने के लिए पाकिस्तान को परमाणु शक्ति बनाने में मदद की और अभी भी वह पाकिस्तान की परमाणु संपदा को भारत से सुरक्षित रखने के लिए बीच में आकर अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का हवाला देते हुए युद्ध विराम की रूपरेखा तैयार की। लिहाजा विश्व की पहले नंबर की आर्थिक महाशक्ति की बात हमको माननी ही पड़ी।

युद्ध के बीच अमेरिका के दबाव में आने के बाद देश की मोदी सरकार को इन दिनों करारी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया में जिन्हें अपने जिले या तहसील की खबर तक पता नहीं होगी, वो महाशय लोग अंतर्राष्ट्रीय मामलों की रिपोर्टिंग करने उतर गए हैं। सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफार्म है जहां जो भी सही और गलत लिखेंगे सब लोगों को दिख जाता है। इसलिए कहीं का कॉपी और कहीं पर पेस्ट करते हुए मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते लोगों को हर हाल में बचने की कोशिश करनी चाहिए। देश और दुनिया के बीच लोग अनजाने में भले ही आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र