Home देश बिहार चुनाव – पहले चरण में 121 सीटों पर वोटिंग खत्म, 5...

बिहार चुनाव – पहले चरण में 121 सीटों पर वोटिंग खत्म, 5 बजे तक 60.13 फीसदी मतदान

62
0

 पहले चरण में 1314 प्रत्याशी मैदान में हैं. सभी की निगाहें पहले चरण के उन क्षेत्रों पर भी है जहां बीते दिनों हिंसा और छिटपुट घटनाएं हुईं थीं.

चुनाव आयोग ने दी जानकारी

चुनाव आयोग ने बताया कि बिहार में पहले चरण में 64.46 फीसदी वोटिंग हुई. फाइनल आंकड़ा एक घंटे बाद जारी किया जाएगा. पटना में चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बिहार में 3 करोड़ 75 लाख मतदाताओं की संख्या थी. कुछ मतदान केंद्रो में बहिष्कार की सूचना भी प्राप्त हुई . बक्सर ,फतुहा और लखीसराय में मतदान का बहिष्कार हुआ.

पहले चरण की वोटिंग खत्म

बिहार में पहले चरण का मतदान समाप्त हो गया. 121 सीटों पर पहले चरण में लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. वोटिंग खत्म होने के बाद अलग-अलग बूथों पर अब ईवीएम को सील किया जा रहा है. वैसे बूथ जहां मतदाता लाइन में लगे हैं, उन्हें मतदान करने दिया जा रहा है.