हालांकि, चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद रोहतास में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया था और यहां के लिए कई बड़ी योजनाओं की घोषणाएं भी की थीं
पटना – बिहार में सभी राजनीति दल जोरों-शोरों से चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश में कई रैलियां करने वाले हैं। उनकी रैलियों का शेड्यूल भी जारी हो गया है। लेकिन चुनाव से पहले ही बिहार का एक जिला पूरी तरह से BJP मुक्त हो गया है। हम बात कर रहे हैं शाहाबाद क्षेत्र के रोहतास जिले की, जहां इस बार सातों विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का कोई भी उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ेगा। यानी इस जिले में ईवीएम पर कमल का निशान नहीं दिखेगा।
BJP क्यों नहीं लड़ रही चुनाव रोहतास की किसी सीट से?
हालांकि, चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद रोहतास में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया था और यहां के लिए कई बड़ी योजनाओं की घोषणाएं भी की थीं, लेकिन बावजूद इसके BJP ने जिले की सभी सीटें अपने घटक दलों को दे दी हैं।
रोहतास की सीटों का बंटवारा इस प्रकार है
- JDU (जनता दल यूनाइटेड): करगहर, काराकाट, नोखा
- राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM): सासाराम, दिनारा
- लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास): चेनारी, डेहरी
इस तरह रोहतास की सभी 7 सीटों पर एनडीए (NDA) के घटक दल ही चुनावी मैदान में हैं।
PM मोदी की बड़ी सौगातों के बाद भी BJP क्यों हुई गायब?
चुनाव की अधिसूचना से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोहतास में एक विशाल जनसभा की थी। इस दौरान उन्होंने जिले को रेलवे, सड़क और अन्य विकास परियोजनाओं की कई सौगातें दी थीं। बावजूद इसके, बीजेपी ने चुनावी रणनीति के तहत जिले की किसी भी सीट पर अपने उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है।






