Home देश हरियाणा IPS सुसाइड केस-परिवार की सुरक्षा बढ़ाई:15 अफसरों पर FIR के बाद...

हरियाणा IPS सुसाइड केस-परिवार की सुरक्षा बढ़ाई:15 अफसरों पर FIR के बाद SIT बनी; DGP कपूर की छुट्‌टी तय, आलोक को बनाने की तैयारी

40
0
IPS वाई. पूरन कुमार सुसाइड केस – आईएएस पत्नी अमनीत पी. कुमार ने एफआईआर में सुधार करने की मांग की

हरियाणा -सीनियर IPS अफसर वाई पूरन कुमार के सुसाइड केस में चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी, DGP शत्रुजीत कपूर और रोहतक SP नरेंद्र बिजारणिया सहित 15 अफसरों पर गुरुवार देर रात FIR दर्ज कर ली गई। चंडीगढ़ पुलिस की ओर से सुसाइड नोट को आधार बनाते हुए सेक्टर-1

अधूरी एफआईआर और पति के सुसाइड केस में सुधार के लिए चंडीगढ़ एसएसपी से की मांग चंडीगढ़। आईपीएस वाई पूरन कुमार के सुसाइड केस में आईएएस पत्नी अमनीत पी. कुमार ने चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को पत्र लिखकर एफआईआर संख्या 156 (09/10/2025) में सुधार करने की मांग की है। साथ ही पति के लैपटॉप बैग का सामान उपलब्ध करवाने को कहा है। आईएएस पत्नी ने चंडीगढ़ के एसएसपी को लिखे पत्र में बताया कि उन्हें एफआईआर की अहस्ताक्षरित प्रति दी गई, लेकिन इसमें अभियुक्तों के नाम सही नहीं लिखे गए हैं और जांच के लिए जरूरी विवरण भी नहीं हैं। शिकायत में मुख्य अभियुक्त शत्रुजी कपूर और नरेंद्र बिजामिया के नाम शामिल नहीं थे।

अधिकारियों ने यह भी कहा कि एफआईआर में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराएं कमजोर तरीके से लगाई गई हैं। उचित कानूनी प्रावधान धारा 3(2)(v) को जोड़ने की मांग की गई है। आईएएस ने पत्र में कहा कि एफआईआर में अभियुक्तों के सही नाम और सही धाराओं के बिना इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो पाएगी।

इसके अलावा, मृतक वाई. पूरन कुमार आईपीएस के “अंतिम नोट” और उनके लैपटॉप बैग की सामग्री की प्रतियां अभी तक परिवादिया को नहीं दी गई हैं। आईएएस ने एसएसपी से अनुरोध किया कि ये प्रतियां जल्द उपलब्ध कराई जाएं।

पत्र में आईएएस ने एसएसपी से एफआईआर में तत्काल सुधार और अंतिम नोट की प्रतियां उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

आपको बता दें कि वाई पूरन कुमार ने गत दिनों सुसाइड कर लिया था, तब उनकी पत्नी हरियाणा सीएम के साथ जापान यात्रा पर थी। मरने से पहले आईपीएस ने हरियाणा के लगभग 15 अधिकारियों पर नामजद प्रताड़ना का आरोप लगाया है।