ग्वालियर – मध्य प्रदेश के ग्वालियर महिला थाने से अजीबोगरीब मामले सामने आ रहे हैं। जहां पति-पत्नी के पवित्र रिशते के बीच साड़ी आ रही है और मामले थाने तक पहुंच रहे हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है…
साड़ी की वजह से हुई मारपीट
बता दें कि, ग्वालियर के महिला थाने में यूं तो साल भर पति-पत्नी के झगड़े सुलझाए जाते हैं, लेकिन करवा चौथ से पहले आए कुछ मामलों ने काउंसलर्स को भी हैरान कर दिया है। इस बार रिश्तों में दरार की वजह कोई गंभीर मसला नहीं, बल्कि एक मामूली-सी साड़ी बनी है। परिवार परामर्श केंद्र में जब काउंसलिंग हुई, तो पता चला कि विवाद की जड़ करवा चौथ के मौके पर पत्नी की साड़ी की जिद थी। एक मामले में तो पति ने साड़ी दिलाने से मना किया तो बात इतनी बढ़ गई कि मामला सीधे थाने की दहलीज पर पहुंच गया। पत्नी की शिकायत थी कि करवा चौथ पर पति उसे साड़ी नहीं दिला रहे।
सूट वाली पत्नी को भी चाहिए थी साड़ी
ऐसा ही एक और मामला सामने आया, जिसमें पत्नी हमेशा सूट पहनती थी। लेकिन करवा चौथ के लिए उसकी इच्छा साड़ी पहनने की थी। पति ने यह कहकर इनकार कर दिया कि जब वह हमेशा सूट ही पहनती है तो साड़ी की क्या जरूरत? इस छोटी-सी बात पर भी झगड़ा थाने तक आ पहुंचा।
पुलिस ने कराया समझौता
पुलिस और काउंसलर्स ने दोनों मामलों में बीच-बचाव किया और पति को समझाया कि वे अपनी पत्नी की इच्छा पूरी करें। आखिरकार, पति ने थाने में ही साड़ी के लिए पैसे दिए, जिसके बाद पति-पत्नी खुशी-खुशी घर के लिए निकले और उनका रिश्ता टूटने से बच गया। पुलिस ने इन छोटी-छोटी बातों पर रिश्तों के टूटने की वजह बताया है।

मामले की तह तक जाने पर पता चला कि पत्नी करवाचौथ के मौके पर पति से साड़ी की डिमांड कर रही थी। लेकिन पति उसे साड़ी नहीं दिला रहा था इस बात पर दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया और मारपीट हुई पत्नी पुलिस की शरण में पहुंची। इसके बाद पुलिस ने काउंसलिंग शुरू कराई। पुलिस ने पति को पत्नी को साड़ी दिलाने को कहा इसके बाद पति ने पुलिस थाने में ही पत्नी को साड़ी के लिए पैसे दिए और फिर पति पत्नी का झगड़ा खत्म हो गया। ऐसी तकरीबन तीन मामले आए एक मामले में पत्नी अक्सर सूट पहना करती थी। लेकिन करवा चौथ के मौके पर उसकी इच्छा साड़ी पहनने की थी। लेकिन पति ने यह कहते हुए पत्नी को साड़ी दिलाने से इनकार कर दिया कि वह हमेशा सूट पहनती है, ऐसे में उसे साड़ी की क्या जरूरत है?
इन्हीं सब बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा शुरू हो गया और मामला महिला थाने तक पहुंचा इस मामले में भी पुलिस ने काउंसलर के माध्यम से पति-पत्नी की काउंसलिंग कराई पत्नी को भी यह सलाह दी कि वह सूट और साड़ी दोनों पहन करें। इसके बाद पति ने महिला को साड़ी दिलाए और झगड़ा शांत हुआ। इस तरह के झगड़े देखकर पुलिस भी हैरान है जरा जरा सी बातों पर पति-पत्नी का पवित्र रिश्ता थाने की देरी तक पहुंच रहा है हालांकि पुलिस भी रिश्ते की गंभीरता को देखते हुए कोशिश कर रही है कि पति पत्नी का झगड़ा किसी भी कीमत पर शांत होकर दोनों का घर बस जाए।