बस सेवा की शुरुआत, नक्सल प्रभावित 250 से ज्यादा गांवों को मिलेगा फायदा
बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बस्तर दौरे पर हैं. अमित शाह के बस्तर दौरे पर सीएम विष्णु देव साय ने बस्तर की जनता के लिए बड़ी सौगात दी है. सीएम विष्णुदेव साय ने ऐलान किया कि नक्सल प्रभावित जिलों में आने जाने के लिए सीएम बस सेवा की शुरुआत की जा रही है. मुख्यमंत्री बस सेवा योजना से करीब 250 गांव जुड़ेंगे. नक्सल प्रभावित इन गांवों में आवागन की जो दिक्कत सालों से रही है वो अब दूर होगी. सीएम साय ने कहा कि पहले चरण में कुल 34 बसों का संचालन किया जाएगा. बसों के संचालन में अगर कोई दिक्कत या नुकसान हुआ तो उसकी भरपाई सरकार बस संचालकों को करेगी.
नक्सल प्रभावित इलाकों में शुरु होगी मुख्यमंत्री बस सेवा
नक्सल प्रभावित बस्तर में यातायात की समस्या दशकों से रही है. नक्सली हिंसा के चलते बस्तर के ग्रामीण इलाकों में विकास भी प्रभावित हुआ है. गांव गांव तक सड़कों का निर्माण भी नहीं हो पाया. जो थोड़ी बहुत प्राइवेट बसें चलती थी वो नक्सलियों के डर से सालों पहले बंद हो चुकी हैं. शासन की कोशिश है कि फिर बस्तर को फिर से यातायात से जोड़ा जाए. बस्तर के गांव गांव तक पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा पहुंचे.






