जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप के साथ माता के जसगीत में झुमे सैकड़ो भक्त
गरियाबंद – गरियाबंद जिले के जिला पंचायत के युवा अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप इन दिनो लगातार शारदीय नवरात्र के अवसर पर क्षेत्र के देवी मंदिरो एवं सार्वजनिक दुर्गा उत्सव द्वारा आयोजित मातारानी का जगराता भजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच रहे है ।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि और खुशहाली की कामना किया साथ ही उन्होने जसगीत एवं भजन गाकर अपने साथ सैकड़ो भक्तो को झुमने मजबुर कर दिया।
ज्ञात हो कि गौरीशंकर कश्यप एक अच्छे कवि के रूप में भी जाने जाते है। जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप लगातार क्षेत्र के विभिन्न ग्रामो में पहुंचकर कार्यक्रमो में शामिल हो रहे है और लोगो से मुलाकात कर रहे है इस दौरान लोगो की समस्याओं को सूनकर समस्या समाधान करने का भी प्रयास कर रहे है।






