Home छत्तीसगढ़ पत्रकार पर हमले की कोशिश, लापरवाह वाहन चालक ने दी जान से...

पत्रकार पर हमले की कोशिश, लापरवाह वाहन चालक ने दी जान से मारने की धमकी

47
0

बिलासपुर – शहर में बुधवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब ख्यावजा नगर तालापारा निवासी 43 वर्षीय वरिष्ठ पत्रकार शेख असलम पर एक वाहन चालक ने हमला करने की कोशिश की। पत्रकार ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उन्हें कई बार टक्कर मारने का प्रयास किया, बीच सड़क पर रोककर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पत्रकार ने सिविल लाइन थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता पत्रकार शेख असलम ने बताया कि घटना 28 अगस्त 2025 की दोपहर करीब 3:15 बजे की है। वे अपनी मोपेड (क्रमांक CG10BA2037) से महात्मा गांधी चौक से होकर समाचार कवरेज के लिए जा रहे थे। इसी दौरान एक गोल्डन कलर की थार (CG04PH8457) तेज रफ्तार से चलाते हुए उनके पीछे आ गई। वाहन चालक ने लापरवाहीपूर्वक कई बार उन्हें ओवरटेक कर टक्कर मारने की कोशिश की। पत्रकार के अनुसार, जब उन्होंने सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की कोशिश की तो आरोपी चालक ने बीच सड़क पर गाड़ी रोक दी और उनके साथ अभद्र गाली-गलौज की। इतना ही नहीं, आरोपी ने उन्हें खुलेआम जान से मारने की धमकी भी दी। यह पूरी घटना महाराणा प्रताप चौक से नेहरू चौक होते हुए कलेक्ट्रेट मार्ग पर हुई, जो शहर का सबसे व्यस्त इलाका है।

राहगीरों और पत्रकार साथियों ने बचाया

घटना स्थल पर मौजूद लोगों और पत्रकार के अन्य साथियों ने बीच-बचाव किया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पीड़ित पत्रकार ने बताया कि पूरी वारदात का वीडियो उनके सहयोगियों ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया है। साथ ही शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से भी घटना की पुष्टि की जा सकती है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पत्रकार की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस घटना को गंभीर मानते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 (लापरवाही से वाहन चलाना), 296 (अभद्र व्यवहार), 351(2) (आपराधिक धमकी) और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 (लापरवाह एवं तेज रफ्तार वाहन संचालन) के तहत FIR दर्ज की है

https://jantaserishta.com/local/chhattisgarh/cg-breaking-attempt-to-attack-journalist-careless-driver-threatens-to-kill-4236444

https://jantaserishta.com/local/chhattisgarh/cg-breaking-attempt-to-attack-journalist-careless-driver-threatens-to-kill-4236444

https://jantaserishta.com/local/chhattisgarh/cg-breaking-attempt-to-attack-journalist-careless-driver-threatens-to-kill-4236444