छुरा – जिला गरियाबंद क्षेत्र में हो रहे अवैध रूप से गांजा, शराब व अन्य नशीले पदार्थों के अवैध तस्करी को रोकने के लिए जिले में नशीली पदार्थों / अवैध गांजा तस्करों पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के पुलिस कप्तान उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले के दिशानिर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार चंद्राकर एवं गरियाबंद एसडीओपी गोपाल वैश्य के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक दिलीप मेश्राम थाना प्रभारी छुरा के नेतृत्व में अवैध गांजा परिवहन करते ठाकुरपाली उड़ीसा के एक युवक को पकड़ा गया जिनके पास से पृथक पृथक मादक पदार्थ गांजा 3 किलो 338 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना छुरा में अपराध कमांक कमशः 148/2024, धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा, एक मोटर सायकल एवं एक नग मोबाइल जुमला कीमती 72380 रूपये जप्त किया गया है । जिसमें 01 नग वनप्लस कंपनी का मोबाइल जिसमे जियो कंपनी का सिम लगा हुआ है सिम न. 9937855697 कीमती 10000/ रु. 3 पैकेट मादक पदार्थ गांजा खाकी भूरे रंग के टेप से लिपटा हुआ मिला कुल वजनी 03 किलो 338 ग्राम कीमती 30,380/ रू. एक लाल रंग का होंडा साइन वाहन क्र. -OD- 17P- 9409 कीमती 30000 रू. एवं नगद रकम 2000 कुल जुमला 72,380 रू.






