Home देश सौरभ भारद्वाज के घर ED की रेड पर AAP-BJP में छिड़ा संग्राम!...

सौरभ भारद्वाज के घर ED की रेड पर AAP-BJP में छिड़ा संग्राम! केजरीवाल बोले- मोदी सरकार आम आदमी पार्टी के पीछे पड़ गई है

68
0

नई दिल्ली – दिल्ली में भाजपा के नेतृत्व वाली नई सरकार बनने के बाद आम आदमी पार्टी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. ईडी ने मंगलवार सुबह आप नेता और दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के खिलाफ अस्पताल निर्माण घोटाले के कथित आरोप में दर्ज मुकदमे के चलते उनके घर पर छापेमारी की है. इसके अलावा निर्माण से संबंधित 13 अन्य जगहों पर भी ईडी की छापेमारी चल रही है.

जुलाई में ईडी ने आप के तीन नए कथित घोटाले किए थे दर्ज

बता दें कि जुलाई माह में ईडी ने तीन नए कथित घोटालों को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के केस दर्ज किए थे. ईडी ने आम आदमी पार्टी की सरकार के वक्त हुए तीन अलग-अलग घोटालों में मनी लॉन्ड्रिंग के केस दर्ज किए थे. इन घोटालों में अस्पताल निर्माण, सीसीटीवी और शेल्टर होम घोटाले के मामले शामिल हैं. इन घोटालों को लेकर ईडी ने केस दर्ज किए थे. अस्पताल घोटाले के चक्कर में ही ईडी ने सौरभ भारद्वाज के यहां रेड की है.

इस छापेमारी को लेकर पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मोदी सरकार आम आदमी पार्टी के पीछे पड़ गई है” और ये कि “AAP को टारगेट किया जा रहा है.”

बीजेपी नेताओं ने एक सुर में कहा आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचारी

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा दिल्ली बीजेपी विधायक हरीश खुराना और बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने प्रतिक्रियाएं दी है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि आज आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज के घर पर ईडी की रेड चल रही है हम पहले दिन से ही कहते हैं कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के अंदर भ्रष्टाचार किया है.

अस्पतालों में घोटाला हुआ ईडी उसकी करेगी जांच 

बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के अंदर हर एक विभाग में भ्रष्टाचार किया है और आज उनके घर पर ईडी की रेड चल रही है और किस तरीके से इन लोगों ने स्वास्थ्य विभाग में घोटाला किया है. अस्पताल में घोटाला हुआ है उसकी जांच करेगी. भाजपा विधायक हरीश खुराना ने भी प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर सवाल खड़े किए हैं किस तरीके से उन्होंने अस्पताल में घोटाला किया है.

मोदी जी की डिग्री से ध्यान भटकाने के लिए सौरभ के यहां रेड -सिसोदिया

सौरभ भारद्वाज के रेड पर AAP का बयान आया है. आप ने कहा है मोदी जी की डिग्री से ध्यान भटकाने के लिए सौरभ के यहां रेड हुई है. मनीष सिसोदिया ने कहा है जिस समय का ये केस है तब सौरभ भारद्वाज मंत्री ही नहीं थे ये पूरा केस ही झूठा है. सतेंद्र जैन के केस से साफ है AAP नेताओं पर झूठे केस हुए.