Home छत्तीसगढ़ आंगनबाडी हादसा – हाईकोर्ट ने तीन साल की बच्ची की मौत पर...

आंगनबाडी हादसा – हाईकोर्ट ने तीन साल की बच्ची की मौत पर लिया स्वत: संज्ञान,आंगनबाड़ी में डीजे का सामान रखने पर जताई कड़ी नाराजगी

58
0

बिलासपुर – तालापारा स्थित स्कूल परिसर में 3 साल की मासूम की मौत के मामले पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बी.डी. गुरु की डिवीजन बेंच ने इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए शासन-प्रशासन से तीखे सवाल किए।