रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपना पहला विदेश दौरा शुरू करने जा रहे हैं। बुधवार देर शाम वे दिल्ली से जापान और साउथ कोरिया के लिए रवाना होंगे। यह दौरा छत्तीसगढ़ के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि मुख्यमंत्री साय यहां आयोजित ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में शामिल होकर प्रदेश को निवेश का हब बनाने की दिशा में पहल करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड प्रोसेसिंग और ऑटोमोबाइल्स जैसे क्षेत्रों में जापान और कोरिया ने उल्लेखनीय काम किया है। छत्तीसगढ़ में भी इन क्षेत्रों में अपार संभावनाएं मौजूद हैं। नई उद्योग नीति के साथ वे विदेशी उद्यमियों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे।






