Home देश रिश्ते शर्मसार! देवर ने विधवा भाभी की दोस्त संग लूटी आबरू, चाकू...

रिश्ते शर्मसार! देवर ने विधवा भाभी की दोस्त संग लूटी आबरू, चाकू के बल पर हैवानित के बाद हुई गर्भवती, फिर जो किया जान कांप जाएगी रूह

80
0

गोंडा – उत्तर प्रदेश के गोंडा से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जिले के एक थाना क्षेत्र की निवासी विधवा महिला ने अपने देवर और उसके दोस्त पर दुष्कर्म करने, ससुरालीजनों पर बंधक बनाने और गर्भवती होने पर घर से निकाल जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला ने बताया कि उसके पति की अप्रैल 2018 में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। वह अपनी सात साल की बेटी के साथ रहती है। उसके देवर ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाते हुए उस पर बुरी नीयत रखनी शुरू कर दी। उसपर शादी का दबाव बनाया। जिसका विरोध करने पर आरोपी देवर ने बीती 18 फरवरी की देर रात अपने दोस्त संग उसे अकेला पाकर उसके कमरे में घुस गया। दोनों ने चाकू के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।

महिला ने इस बारे में अन्य ससुरालीजनों को बताया तो उन्होंने धमकाते हुए उसे चुप करा दिया। जब महिला ने बताया कि घटना के कारण वह गर्भवती हो गई है तो सुसराल के लोगों ने उसे घर पर बंधक बना लिया। गत 8 जून को उसने फिर से ससुरालियों को चार माह की गर्भवती होने की बात कही तो उन्होंने उसे लात-घूंसों से पीटा और बेटी के साथ घर से बाहर निकाल दिया। इतना ही नहीं ससुराल वालों ने धमकाते हुए कहा कि अगर वह घर वापस लौटी तो मां- बेटी को जिंदा जला देंगे।