Home छत्तीसगढ़ जबलपुर से रायपुर तक 3 अगस्त से चलेगी पहली इंटरसिटी -एक चेयर...

जबलपुर से रायपुर तक 3 अगस्त से चलेगी पहली इंटरसिटी -एक चेयर एसी के साथ गाड़ी में 15 कोच होंगे, आठ घंटे का सफर होगा

77
0

रायपुर –जबलपुर से रायपुर तक 3 अगस्त को पहली इंटरसिटी ट्रेन चलेगी। ये इंटरसिटी रोजाना जबलपुर से सुबह 6 बजे रवाना होगी और करीब 8 घंटे के सफर के बाद दोपहर 1:50 बजे रायपुर स्टेशन पहुंचेगी। लंबे समय से इस रूट पर नई ट्रेन चलने का इंतजार था।

छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के यात्रियों के लिए रेलवे ने एक और ट्रेन शुरू कर दी है। दरअसल, पहली बार जबलपुर-रायपुर इंटसिटी ट्रेन चलाई जाएगी। रेलवे ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जबलपुर से 3 अगस्त को रायपुर के लिए पहली इंटरसिटी ट्रेन चलेगी। इंटरसिटी जबलपुर से रोजाना चलेगी। इससे जबलपुर से रायपुर तक सफर अब और आसान होगा। जबलपुर मंडल ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। नई ट्रेन के चलने से दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। नई इंटरसिटी ट्रेन जबलपुर से सुबह 6 बजे रवाना होगी और 6.10 को मदन महल पहुंचेगी। मदन महल से 6.12 बजे रवाना होकर बालाघाट व गोंदिया होते हुए दोपहर 1:50 बजे रायपुर स्टेशन पहुंचेगी।

वापसी में यह ट्रेन रायपुर से दोपहर 2:45 बजे रवाना होगी और 1.30 बजे मदन महल पहुंचेगी, मदन महल से 10.32 को रवाना होगी और 10.45 को जबलपुर पहुंचेगी। रक्षाबंधन से पहले नई ट्रेन के चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। मदन महल-रायपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रियों की सुविधा के लिए एक वातानुकूलित कुर्सी यान, 4 आरक्षित द्वितीय श्रेणी यान, 8 द्वितीय साधारण जनरल कोच, 1 एसएलआर, और 1 जनरेटर कोच सहित कुल 15 एलएचबी कोच होंगे।

रेलवे के मुताबिक रायपुर रेलवे स्टेशन पर वाशिंग लाइन की सुविधा नहीं है। मंडल से चलने वाली गाड़ियों की धुलाई और मरम्मत दुर्ग में होती है। जबलपुर-रायपुर के बीच चलने वाली नई ट्रेन रायपुर की सेकेंड्री ट्रेन होगी। रायपुर स्टेशन में सिर्फ वाटर फिलिंग और सफाई का काम होगा। इसकी मरम्मत और धुलाई जबलपुर में होगी। बता दें कि रायपुर से जबलपुर के बीच वर्तमान में एकमात्र ट्रेन अमरकंटक एक्सप्रेस चलती है। 9 अगस्त को रक्षाबंधन त्योहार है। इस वजह से अमरकंटक एक्सप्रेस में टिकटों की भारी मारामारी चल रही है। स्लीपर कोच में रक्षाबंधन से एक दिन पहले 8 अगस्त को नो-रूम है और 17 अगस्त तक वेटिंग चल रही है।

रेलवे देश भर में तीसरी और चौथी लाइन को जोड़ रहा है। वर्तमान में संबलपुर मंडल, संबलपुर स्टेशन का यार्ड रिमॉडलिंग के लिए नान इंटरलॉकिंग का काम करेगा। रेलवे इस काम को 6 से 15 अगस्त के बीच करने का