गरियाबंद – भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी ब्लाॅक कार्यक्रम में मैनपुर को गोल्ड मेडल मिला है ।
गरियाबंद के गांधी मैदान स्थित मंगल भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस दौरान राजिम विधायक रोहित साहू, बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, गरियाबंद कलेक्टर बी एस उईके के उपस्थिति में मैनपुर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री श्वेता वर्मा को अतिथियो के द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
ज्ञात हो कि मैनपुर आकांक्षी ब्लाॅक प्रदर्शनीय में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है और दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में अभावो के बावजूद यहां के अधिकारी कर्मचारियो ने जो बेहतर कार्य किया है उसके लिए यह सम्मान प्रदान किया गया है।






