कोरबा – कोरबा के पाली दीपका मुख्य मार्ग बंधाखार पर एक महिला ने ट्रेलर के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि महिला ट्रेलर के आगे कूद जाती है। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। वह मायके में रहती थी, और कभी-कभी ससुरात जाया करती थी। वह अक्सर किसी न किसी बात को लेकर परेशान रहा करती थी। बुधवार की सुबह बैंक जाने के नाम से घर से निकली हुई थी।






