वर्तमान सरकार का अंतिम और 17वीं विधानसभा के 15वें सत्र का आज आखिरी दिन हैं। इस सत्र में नीतीश सरकार 12 विधेयक पारित करवाए। इनमें चार मूल और आठ संशोधन विधेयक शामिल हैं। चारों दिन विपक्ष ने सदन के अंदर और बाहर SIR के मुद्दे पर सरकार पर जमकर हमला बोला।
पटना – वर्तमान सरकार का अंतिम और 17वीं विधानसभा के 15वें सत्र का आज आखिरी दिन हैं। इस सत्र में नीतीश सरकार 12 विधेयक पारित करवाए। इनमें चार मूल और आठ संशोधन विधेयक शामिल हैं। चारों दिन विपक्ष ने सदन के अंदर और बाहर SIR के मुद्दे पर सरकार पर जमकर हमला बोला।

डिप्टी सीएम ने कहा कि लिखकर सरकार को दें पूर्व सीएम राबड़ी देवी
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि सुरक्षा बिहार में सरकार की गारंटी है। तेजस्वी समेत दोनों पूर्व मुख्यमंत्री को भी काफी सुरक्षा सरकार की ओर से दी गई है। इनलोगों ने जनता को खूब डराया है इसीलिए अब खुद डर रहे हैं। अगर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को लगता है कि उनके बेटे को जान का खतरा है तो वह सरकार को लिख कर दें। यह पूरी तरह से पॉलिटिकल स्टंट है। विपक्ष के लोगों का सोच काला हो गया है। इनको न संवैधानिक संस्था पर विश्वास है और न ही संविधान पर। इन्हें केवल लाठीतंत्र पर विश्वास है।
मंत्री जीवेश मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री के बयान पर ऐसा कहा
मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के शब्दों का चयन जनता देख रही है। वह अनर्गल बयानबाजी कर रही हैं। वह विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हैं, उन्हें इस तरह के शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
राबड़ी बोलीं तेजस्वी को जान का खतरा है
विधान परिषद् परिसर में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने सत्ता पक्ष पर बड़ा आरोप लगा दिया। कहा कि तेजस्वी यादव को जान का खतरा है। उनपर अब तक चार बार जानलेवा हमला हो चुका हैं। यह हमले भाजपा और जदयू वाले करवा रहे हैं। यह लोग नाली के कीड़े हैं।
सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित
सीएम नीतीश कुमार के बोलने के बावजूद विपक्ष के विधायकों का प्रदर्शन खत्म नहीं हुआ। विधायकों ने रिपोर्टिंग टेबल को भी उठा लिया। इस दौरान मार्शल ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो लेकिन विधायक नहीं माने। विधानसभा अध्यक्ष ने ऐसा करने के रोका लेकिन विपक्ष के विधायकों ने उनकी भी नहीं सुनी। इसके बाद अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
विधायकों के प्रदर्शन पर सीएम नीतीश ने ऐसा कहा
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने विधायक प्रदर्शन करने लगे। कहने लगे कि सत्ता पक्ष के विधायक सरेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष को अपशब्द कहा जा रहा है लेकिन उनपर कार्रवाई नहीं हो रही है। लोकतंत्र के मंदिर में यह अन्याय हो रहा है। इसी बीच सीएम नीतीश कुमार खड़े हो गए है। सीएम नीतीश विपक्षी नेताओं के काले लिबास पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि देख लीजिए यह लोग किस तरह का कपड़ा पहने हुए हैं। यह लोग उल्टा पुल्टा काम करते थे हैं। आपको पता है न हमलोगों ने कितना काम किया है। पहले क्या स्थिति थी?
आज भी पोर्टिको में विपक्ष का प्रदर्शन
मानसून सत्र के आखिरी दिन विपक्ष के विधायक काले कपड़े में पहुंचे। पोर्टिको में विधायकों ने SIR के मुद्दे पर प्रदर्शन लगा। कांग्रेस और राजद के विधायकों ने NDA के विधायकों और मंत्रियों पर गुंडई करने का आरोप लगाया। कहा कि लोकतंत्र का अपमान किया जा रहा है। वहीं हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि यह लोग जनता को भरमाने की कोशिश कर रहे हैं।






