Home छत्तीसगढ़ टेकलगुडेम के फूलसमपारा जंगल में छुपाये हुए 04 नग भरमार बन्दुक को...

टेकलगुडेम के फूलसमपारा जंगल में छुपाये हुए 04 नग भरमार बन्दुक को सुरक्षा बलों ने किया बरामद

45
0

सुकमा – जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में  नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर आज सोमवार को   D/F coy 150 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त पुलिस पार्टी नक्सल गस्त सर्चिंग हेतु थाना जगरगुंडा अंतर्गत कैंप टेकलगुडेम से ग्राम  के पुलसमपारा के जंगल क्षेत्र में रवाना हुये थे

अभियान के दौरान दिनांक  14.07.2025 को प्रातः लगभग 11:18 बजे ग्राम पुसमपारा के जंगल में नक्सलियों के द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से छुपाकर रखे 04 नग भरमार बन्दुक को बरामद किया गया। सभी जवान सुरक्षित है, बाद सभी पार्टी अभियान करते हुए सुरक्षित कैम्प वापस हुई हैं।