Home छत्तीसगढ़ सरकारी स्कूल में फूहड़ गानो पर रील बनने के बाद शिक्षा विभाग...

सरकारी स्कूल में फूहड़ गानो पर रील बनने के बाद शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

434
0

अभनपुर शिक्षा के मंदिर में फूहड़ता – स्कूल में युवाओं ने बनाया आपत्तिजनक रील, स्थानीय लोगों में आक्रोश

शेख हसन खान रायपुर – अभनपुर क्षेत्र के एक स्कूल में बिना अनुमति के रील बनाए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो परसदा सोंठ गांव स्थित एक सरकारी स्कूल परिसर में शूट किया गया।

जिस दिन स्कूल में छुट्टी थी, उसी दिन युवाओं ने यह वीडियो बनाया है। वीडियो में एक युवक और एक युवती “एक हे दिवाना, एक हे दीवानी” गीत पर अभिनय करते नजर आ रहे हैं। यह रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, लेकिन इसकी विषयवस्तु और स्थान को लेकर अभिभावकों और स्थानीय निवासियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्कूल शिक्षा का मंदिर है, और यहां इस तरह की फूहड़ता निंदनीय है। आश्चर्यजनक बात यह है कि वीडियो में दिखने वाले युवक-युवती उस स्कूल के छात्र भी नहीं हैं।

स्कूली में रील बनाने के बाद उसे सोशल मीडिया में वायरल करने के बाद हंगामा मच गया है और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है तो वही दूसरी ओर शिक्षा विभाग द्वारा कोई बड़ी कार्यवाही करने की तैयारी किया जा रहा है।