Home छत्तीसगढ़ नारायणपुर – एडिशनल कलेक्टर ने महिला चिकित्सक से मांगी माफी, हड़ताल स्थगित,...

नारायणपुर – एडिशनल कलेक्टर ने महिला चिकित्सक से मांगी माफी, हड़ताल स्थगित, पांच दिनों तक किया था बहिष्कार

56
0

नारायणपुर – नारायणपुर जिला अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ अडिशनल कलेक्टर के द्वारा किये गए अभद्र व्यवहार को लेकर 5 दिनों से डॉक्टर हड़ताल में चल रहे थे, जिसके कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिसे देखते हुए नारायणपुर कलेक्टर ने महिला डॉक्टर को बुलाया, जहाँ अडिशनल कलेक्टर ने महिला डॉक्टर से माफी मांगी, जहाँ डॉक्टरों ने इस मामले के बाद अपने हड़ताल को स्थगित कर दिया। बता दे कि कुछ दिन पहले नारायणपुर अस्पताल में पदस्थ शिशु रोग विशेषज्ञ महिला डॉक्टर जयश्री साहू ने अडिशनल कलेक्टर वीरेंद्र बहादुर पंचभाई ने मुलाकात करते हुए एक शासकीय क्वार्टर की मांग की थी, जहाँ एडिशनल कलेक्टर ने अमर्यादित भाषा का उपयोग करते हुए कहा कि कहा कहा के डॉक्टर मुँह उठाकर चले जाते है, मेरा बस चले तो सभी डॉक्टर को क्वार्टर से निकाल दे साथ ही 2 कौड़ी के डॉक्टर है।

इस घटना के बाद डॉक्टरों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए 4 दिनों से ओपीडी को बंद कर दिया था,  जिसके बाद से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिसे देखते हुए 30 जून को नारायणपुर कलेक्टर ने ने महिला डॉक्टर को बुलाया गया, जहाँ एडिशनल कलेक्टर ने महिला डॉक्टर से माफी मांगी, जिसके बाद डॉक्टरों की टीम ने ओपीडी को फिर से चालू कर दिया है, वही अन्य मामलों के चलते सेकेंड शिफ्ट की हड़ताल अभी भी चल रही है।