Home छत्तीसगढ़ संविदा नियुक्ति पर बड़ा फैसला, डॉ. कमलेश जैन के सभी प्रभार और...

संविदा नियुक्ति पर बड़ा फैसला, डॉ. कमलेश जैन के सभी प्रभार और संलग्नीकरण समाप्त

49
0

रायपुर – छत्तीसगढ़ शासन ने शुक्रवार को एक अहम प्रशासनिक निर्णय लेते हुए संविदा नियुक्ति पर कार्यरत डॉ. कमलेश जैन के संचालनालय से संबंधित समस्त आबंटित कार्यों को समाप्त कर दिया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, डॉ. जैन का संलग्नीकरण भी तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि यह निर्णय राज्य सरकार की संविदा व्यवस्था की समीक्षा के तहत लिया गया है। डॉ. कमलेश जैन फिलहाल उक्त संचालनालय में विशेष दायित्वों के साथ संलग्न थे, लेकिन अब वे इन पदों व कार्यों से मुक्त हो गए हैं। शासन के इस आदेश को प्रशासनिक फेरबदल की दिशा में एक और कदम माना जा रहा है।