Home छत्तीसगढ़ HSRP नंबर प्लेट लगवाने सड़कों पर उतरे अधिकारी:रायपुर में 111 वाहन चालकों...

HSRP नंबर प्लेट लगवाने सड़कों पर उतरे अधिकारी:रायपुर में 111 वाहन चालकों से वसूला जुर्माना, चौक-चौराहों में लगाए गए कैंप

69
0

रायपुर – राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के 40 लाख वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लग सके, इसलिए परिवहन-ट्रैफिक अधिकारियों ने सड़कों पर ही कैंप लगाना शुरू कर दिया है। चौक-चौराहों में अभियान चलाकर वाहन स्वामियों को HSRP नंबर प्लेट लगाने के लिए जागरूक किया गया ।

अधिकारियों का कहना है कि नंबर प्लेट ऑनलाइन बुक करने में किसी तरह की परेशानी ना हो, इसलिए सड़कों में ही कैंप लगाया जा रहा है। डिटेल लेकर ऑनलाइन नंबर प्लेट अप्लाई करवाई जा रही है।

रायपुर की सड़कों में अभियान चलाकर विभागीय अधिकारियों ने 350 से ज्यादा वाहन स्वामियों की नंबर प्लेट को ऑनलाइन बुक किया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है, कि अभी समझाइश दी जा रही है। आने वाले दिनों में जिन वाहनों में एचएसआरपी नहीं लगी होगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

क्या है हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट एक विशेष तरह की नंबर प्लेट होती है, जिसे वाहनों की सुरक्षा और ट्रैकिंग के लिए सरकार ने अनिवार्य किया है। यह प्लेट, पुराने नंबर प्लेट से ज्यादा सुरक्षित होती है।