Home देश आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ बॉक्स ऑफिस पर कर रही जोरदार...

आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ बॉक्स ऑफिस पर कर रही जोरदार कमाई,मचा रहा धमाल

42
0

मुंबई – हिंदी फीचर फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई कर रही है। आमिर खान और जेनेलिया देशमुख अभिनीत ‘सितारे जमीन पर’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड में भारत में अबतक 59 करोड़ का नेट मार्क पार कर लिया।

फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के फ्लॉप होने के बाद, आमिर की कमबैक फिल्म मानी जा रही ‘सितारे जमीन पर’ ने शुक्रवार को 10.7 करोड़ रूपए तो शनिवार को 20.2 करोड़ रूपए कमाए थे।

उल्लेखनीय है शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म  में आमिर खान के साथ एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा लीड रोल में हैं। दो दिन जबरदस्त कमाई करने के बाद अब तीसरे दिन यानी रविवार को 28 करोड़ कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म ने 59 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। पहले हफ्ते का कलेक्शन देखते हुए इतना तो साफ हो गया है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।

‘सितारे जमीन पर’, भारत में ‘लाल सिंह चड्ढा’ की 61.36 करोड़ की कमाई को पीछे छोड़ने के करीब है। ये फिल्म आमिर की 2007 की फिल्म ‘तारे जमीन पर’ का सीक्वल है।