दावा किया जा रहा कि ईरान समर्थित विद्रोहियों ने सीरिया में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर अटैक किया है. इसे बड़ा हमला बताया जा रहा है.
ईरान पर अमेरिका के हवाई हमले के एक दिन बाद सीरिया में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर अटैक की खबर सामने आ रही है. सीरिया के पश्चिमी हसाका प्रांत के एक इलाके में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे को निशाना बनाया गया है. इसके बाद मिडिल ईस्ट में और कोहराम मचने की आशंका बढ़ गई है. क्योंकि अमेरिका ने पहले ही कहा था कि अगर उसके लोगों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई तो कड़ा जवाब दिया जाएगा.
mehrnews.com की रिपोर्ट के मुताबिक, हालांकि इस हमले में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं है. लेकिन इससे तनाव बढ़ने की आशंका है. ईरानी मीडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सीरिया के अल-हसका प्रांत में स्थित एक अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर ईरान समर्थित बलों ने मिसाइल हमला किया.
कहां तैनात है अमेरिकी सेना
अमेरिकी सेना 2014 से सीरिया में मौजूद है. उसका मकसद इस्लामिक स्टेट यानी आईएसआईएस को खत्म करना है. कहा जा रहा है कि सीरिया में लगभग 2,000 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं और ये उत्तर-पूर्वी सीरिया में कुर्दिश-नेतृत्व वाली सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज के साथ मिलकर काम करते हैं. ये सैनिक अल-तनफ, शद्दादी, रुमालिन लैंडिंग जोन, और खराब अल-जिर जैसे प्रमुख ठिकानों पर तैनात हैं.