Home छत्तीसगढ़ थाने में हिंदू संगठनों का बवाल, धर्मांतरण का विरोध करने वाले हिंदूवादी...

थाने में हिंदू संगठनों का बवाल, धर्मांतरण का विरोध करने वाले हिंदूवादी नेता के खिलाफ FIR पर भड़के

44
0
बिलासपुर में हिंदू संगठनों का आज जमकर आक्रोश देखने को मिला। हिंदू संगठनों ने सिविल लाइन थाने का घेराव कर दिया। प्रदर्शनकारी इस दौरान करीब एक घंटे तक थाने के मेन गेट को घेरकर प्रदर्शन और नारेबाजी करते रहे।
बिलासपुर – बिलासपुर में हिंदू संगठनों का आज जमकर आक्रोश देखने को मिला। हिंदू संगठनों ने सिविल लाइन थाने का घेराव कर दिया। प्रदर्शनकारी इस दौरान करीब एक घंटे तक थाने के मेन गेट को घेरकर प्रदर्शन और नारेबाजी करते रहे। बताया जा रहा है, धर्मांतरण का विरोध करने पर हिन्दू संगठन से जुड़े रामसिंह पर पुलिस ने FIR दर्ज किया है। जिसके बाद से यह बवाज जारी है।आपको बता दें कि बीते दिनों राजेंद्र नगर चौक के पास प्रार्थना सभा के आड़ में धर्मांतरण की सूचना मिलने पर हिन्दू संगठन ने मौके पर दबिश देकर इसका विरोध किया था। जिसके बाद पुलिस ने धर्मांतरण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की थी।

इसी मामले में कुछ दिन पहले दूसरे पक्ष के शिकायत पर पुलिस ने हिंदू संगठन से जुड़े रामसिंह ठाकुर पर भी FIR दर्ज कर लिया। इसी के विरोध में रामसिंह सहित हिन्दू संगठन से जुड़े लोग आज खुद अपनी गिरफ्तारी देने सिविल लाइन थाने पहुंच गए।