सीहोर – मध्य प्रदेश के मशहूर कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा इन दिनों सुर्खियों में हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा अपने धार्मिक कथाओं के साथ-साथ घरेलू दिक्कतें के उपाय देने के लिए भी मशहूर है। उनके कई भक्त कुबेरेश्वर धाम में अपने दिक्कतों का निवारण पाने के लिए आते है। इतना ही नहीं प्रदीप मिश्रा त्योहारों पर भी उपाय बताते हैं। जैसा कि ज्ञात हो कि आज गणेश चतुर्थी है तो आज के दिन क्या करना चाहिए..इसके लिए भी प्रदीप मिश्रा ने सटीक उपाय बताया है।
गणेश चतुर्थी पूजन मुहूर्त
मान्यता है कि भगवान गणेश का जन्म मध्याह्न काल के समय हुआ था, इसलिए मध्याह्न के समय को गणेश पूजन के लिए सबसे उपयुक्त माना गया है। मध्याह्न काल अंग्रेजी समय के अनुसार दोपहर के समान होता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, गणेश चतुर्थी के दिन मध्याह्न गणपति पूजा मुहूर्त सुबह 11 बजकर 03 मिनट से दोपहर 01 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। पूजन की कुल अवधि 02 घंटे 31 मिनट है।






