रायपुर – राजधानी के आमानाका थाना क्षेत्र के महोबाबाजार ओवरब्रिज पर एक बड़ा हादसा हो गया। फायर एक्सटेन्विश सिलेंडर फटने से एक की मौत होगी है। बताया जाता है कि स्कूटी में 10 फायर एक्सटेन्विश सिलेंडर ले जा रहे थे, तभी दो सिलेंडर अचानक फट गए। इस घटना में एक की मौत पर ही मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।
बता दें कि गुढ़ियारी गुलाब नगर निवासी भूपेंद्र चौबे स्कूटी में आग बुझाने वाला फायर एक्सटेन्विश सिलेंडर आगे रखकर और एक आदमी को बिठा कर ले जा रहा था। अचानक बीच सड़क में धमाके के साथ दो सिलेंडर फट गए। इस हादसे में भूपेंद्र की मृत्यु हो गया, वहीं पीछे बैठा व्यक्ति घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने
बताया कि अग्निशमन सिलेंडर में हुए विस्फोट के कारणों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं लापरवाही पूर्वक परिवहन किए जा रहे आठ सिलेंडर पुलिस ने जब्त किए हैं। इस मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।






