Home छत्तीसगढ़ भेंट-मुलाकात : नगर पंचायत अभनपुर बनेगा नगरपालिका – सीएम भूपेश ने खोरपा...

भेंट-मुलाकात : नगर पंचायत अभनपुर बनेगा नगरपालिका – सीएम भूपेश ने खोरपा में किए ये बड़े ऐलान

30
0

रायपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने महत्वाकांक्षी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज रायपुर जिले के अभनपुर विधानसभा के ग्राम खोरपा में छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों से भेंट-मुलाकात शुरूआत की। उन्होंने शासन द्वारा संचालित योजनाओं को फीड बैक लिया तथा 66 करोड़ 38 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों और फैसलों के कारण राज्य में अब तक सर्वाधिक धान की खरीदी हुई है।

मुख्यमंत्री बघेल भेंट-मुलाकात को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार बनते ही सबसे पहले हमने ऋण माफी का फैसला किया, शपथ ग्रहण करते ही सबसे पहले मंत्रालय पहुँचकर 19 लाख किसानों का साढ़े 9 हजार करोड़ रूपए का ऋण माफ किया। जिन किसानों ने धान बेचा था और जिनका कर्ज पटा दिया गया था, उनकी राशि वापस लौटाई गई। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की, किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना में इनपुट सब्सिडी दी। इस योजना की 3 किस्त की राशि किसानों के खाते में आ गई है। योजना की आखिरी और चौथी किस्त 31 मार्च को दी जाएगी। बघेल ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं से किसानों के जीवन में काफी परिवर्तन आया है। मुख्यमंत्री ने कहा हमारी मंशा है सबको राशन मिले, हमने सबका राशन कार्ड बनाया। उन्होंने राशन कार्ड के हितग्राहियों से बातचीत कर योजना का फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने लोगों से पूछा किनका-किनका कर्ज माफ हुआ है। इस पर बड़ी संख्या में लोगों ने हाथ उठाकर बताया कि उनका कर्ज माफ हुआ है। अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू भी इस अवसर पर उपस्थित थे।