भानुप्रतापपुर – भानुप्रतापपुर उपचुनाव में दोपहर 3 बजे तक 64.86 प्रतिशत मतदान हुआ है, इसके साथ ही आज का मतदान भी खत्म हो गया है, नए लोगों का प्रवेश मतदान केंद्रों में बंद कर दिया गया है, जो लोग लाइन में हैं अब वे ही वोट डाल पाएंगे। नए लोगों को मौका नहीं मिलेगा। जाहिर है कि मतदान का प्रतिशत अभी और बढ़ सकता है।






