रायपुर – राजधानी से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहाँ पुलिस लाइन की बैरक की दूसरे माले से गिरकर हवालदार की संदिग्ध मौत हो गई है। मृतक हवलदार का नाम विजय खलखो बताया जा रहा है, जो CAF की 2 nd बटालियन की A कंपनी में पदस्थ था।
सुचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए है। वहीँ यह हादसा है या आत्महत्या इसकी की जांच की जा रही है। मामला कोतवाली थाना इलाके का है।





