रायपुर – छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ सहित कई शहरों में मंगलवार तड़के से चल रही ईडी की कार्रवाई के बीच अफसरों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने प्रदेश के दो वरिष्ठ आईएएस अफसर को जेपी मौर्य और समीर विश्नोई को पूछताछ के लिए कैंप ऑफिस लेकर पहुंच गई है। समीर विश्नोई की पत्नी को भी लाया गया है। इस बीच ईडी डायरेक्टर संजय मिश्रा भी रायपुर पहुंच गए हैं। संभवत: देर रात तक बड़ी कार्रवाई हो सकती है।


आईएएस के घर से 4 करोड़ कैश हुआ था बरामद
रायगढ़ कलेक्टर के बंगले के कुछ कमरे सील




