मैनपुर – तहसील मुख्यालय मैनपुर से लगभग 25 किमी दूर नेशनल हाइवे 130 सी पर बसे ग्राम नवागढ़ व आसपास के ग्रामो में इन दिनो तेंदुआ का आतंक देखने को मिल रहा है लगातार शाम के समय तेंदुआ नेशनल हाइवे के किनारे दिखाई दे रहा है जिसकी जानकारी लंबे समय से क्षेत्र के ग्रामीणो और वाहन चालको के द्वारा दिया जा रहा है। बिते बुधवार रात को ग्राम नवागढ़ के वरिष्ठ नागरिक अजय बाजपेयी के मवेशियो रखने के कोठा में अचानक रात 3 बजे के आसपास तेंदुआ ने धावा बोल दिया और एक मवेशी को बुरी तरह से घायल कर दिया मवेशियो मे भगदड़ मच गई मवेशियो के रंभाने से घर के लोग जाग गये और जोर -जोर से चिल्लाने साथ ही टार्च की रौशनी लगातार मारने से तेंदुआ कोठे से निकलकर पहाड़ी की तरफ भाग गया। वरिष्ठ नागरिक अजय बाजपेयी ने बताया तेंदुआ के द्वारा उनके मवेशी को पूरी तरफ घायल कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि पिछले एक माह से लगातार धवलपुर और नवागढ़ के बीच जंगल में तेंदुआ नेशनल हाइवे में दिखाई दे रहा है रात के समय कई वाहन चालको ने तेंदुआ को सड़क पार करते देखा है और इसकी जानकारी वन विभाग को भी दिया गया है अब तेंदुआ के द्वारा मवेशियो पर हमला करने से ग्रामीणो में दहशत देखने को मिल रही है।






