Home छत्तीसगढ़ डोंगरगढ़ में दोहरा हत्याकांड, घर में घुसकर मां-बेटे को उतारा मौत के...

डोंगरगढ़ में दोहरा हत्याकांड, घर में घुसकर मां-बेटे को उतारा मौत के घाट, बेटी पर भी जानलेवा हमला

17

डोंगरगढ़ – राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चौथना में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावर ने एक परिवार पर हमला कर मां कमला सोनकर और उनके बेटे कोमेंद्र सोनकर की हत्या कर दी। वहीं, परिवार की बेटी पर भी धारदार हथियार से हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती को उपचार के लिए रायपुर के डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वारदात 9 अक्टूबर की रात करीब 8:30 से 9:30 बजे के बीच हुई। बताया जा रहा है कि हमलावर ने घर में घुसकर परिवार पर हमला किया। इस दौरान कमला सोनकर और उनके बेटे कोमेंद्र की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के समय सुखीत सोनकर घर से बाहर थे। जब वह वापस लौटे, तब उन्हें परिवार पर हुए हमले की जानकारी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

घायल युवती को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ ले जाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर कर दिया। फिलहाल डीकेएस अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

दोहरे हत्याकांड के पीछे पारिवारिक रंजिश होने की आशंका जताई जा रही है। मामले में परिवार के एक रिश्तेदार पर संदेह की बात भी सामने आई है, लेकिन पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

डीएसपी सुमन जायसवाल के अनुसार, पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वारदात को किसने अंजाम दिया, हत्या के पीछे क्या कारण था और घटना में कितने लोग शामिल थे।

एक ही परिवार के दो सदस्यों की हत्या और युवती पर जानलेवा हमले के बाद ग्राम चौथना में भय का माहौल है। पुलिस घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और अन्य जानकारियों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। फिलहाल वारदात के पीछे की वास्तविक वजह और हमलावर की पहचान को लेकर जांच जारी है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here