Home देश दिल्ली की सभी सीमा पर जगह-जगह पुलिस की चेकिंग – पुलिस ने...

दिल्ली की सभी सीमा पर जगह-जगह पुलिस की चेकिंग – पुलिस ने ममता के बाद केजरीवाल को हिरासत में लिया

24

नई दिल्ली – दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आज 10 अक्तूबर को प्रदर्शन के एलान बाद अलर्ट है। प्रदर्शन की दिल्ली पुलिस की ओर से अनुमति नहीं दी गई है। राजधानी दिल्ली की सभी सीमा पर जगह-जगह पुलिस की चेकिंग हो रही है। सीजेपी के प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर कुछ प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए। दिल्ली में 45 मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया है, कुछ जगहों पर इंटरनेट सेवाएं भी बंद की गई हैं। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

देश को कमजोर करने का प्रयास: यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन को लेकर कहा, ‘इंडिया गठबंधन हो, सीजेपी हो, कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी के लोग हों, लगातार ये बार-बार भारत की संवैधानिक संस्थाओं पर कुठाराघात करने का प्रयास कर रहे हैं। देश को कहीं न कहीं कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। जिस विषय को लेकर वे आज आंदोलन कर रहे हैं, एसआईआर पहली बार नहीं हुआ है।
एसआईआर पहले भी 8 बार हो चुका है। एसआईआर में मतदाता सूची का शुद्धिकरण किया जाता है। साथ ही ये भी व्यवस्था है कि ये सब होने के बाद भी किसी का नाम यदि छूट गया है तो फॉर्म-6 के माध्यम से वे अपने नाम को जुड़वा सकते हैं लेकिन पिछले 12 वर्षों में जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का मान बढ़ाया है, देश में विकास का मॉडल तैयार किया है, उससे जनता काध्यान भटकाने के लिए बार-बार ऐसेविषयों को ये लोग उठाते रहते हैं और देश को बदनाम करने का प्रयास करते रहते हैं।’
‘अभिजीत दिपके को उनकी दादी के निधन की जानकारी दी’

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को उनकी दादी के निधन की जानकारी दी है। अब यह उन पर निर्भर है कि वे हिरासत में रहते हुए विरोध-प्रदर्शन जारी रखना चाहते हैं या अंतिम संस्कार के लिए वापस जाना चाहते हैं।

कुछ ने पत्थर भी फेंके: विवेक कुमार

पुलिस इंस्पेक्टर विवेक कुमार कहते हैं, “…लगभग दो घंटे पहले की बात है। बाबा खड़क सिंह मार्ग पर भारी भीड़ थी; वहां कई उपद्रवी मौजूद थे। उनका पीछा करते हुए मैं चार अन्य लोगों के साथ एक साइड लेन में पहुंच गया। हम रेस कोर्स के पास अकेले पड़ गए। हमारी कम संख्या देखकर वे हमारी ओर बढ़ने लगे। उनमें से कुछ ने पत्थर भी फेंके। किस्मत से हम बच गए; जैसे ही वे हमारे करीब पहुंचे, पीछे से हमारे साथी आ गए। हम बच गए… वहां लगभग 60-70 लोग रहे होंगे। कोई घायल नहीं हुआ… नहीं, कोई भी (प्रदर्शनकारी) पकड़ा नहीं गया।”

कनॉट प्लेस में दुकानें बंद

दिल्ली: AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञान कुमार के खिलाफ CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच कनॉट प्लेस में दुकानें बंद हैं।

कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया

दिल्ली में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) और वामपंथी पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने INA पर विरोध प्रदर्शन किया। वे SIR को वापस लेने और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।

कनॉट प्लेस में पत्थरबाजी

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP के विरोध-प्रदर्शन के दौरान कनॉट प्लेस में पत्थरबाजी हुई जिसमें एक पुलिस कर्मचारी घायल हो गया। हेड कॉन्स्टेबल नागेंद्र ने कहा, “हम प्रदर्शनकारियों को हटा रहे थे। उस दौरान हाथापाई हुई और मेरी नेमप्लेट टूट गई…यह घटना बाबा खड़क सिंह मार्ग के पास आर्य स्कूल लेन के पास हुई। वहां कई प्रदर्शनकारी थे। उन्हें हिरासत में ले लिया गया… पत्थरबाज़ी भी हुई, एक पत्थर मेरे जूते पर भी लगा…”

कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा बल तैनात

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया है।

SFI और वामपंथी पार्टियों के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) और वामपंथी पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने किदवई नगर में प्रदर्शन किया। वे SIR को वापस लेने और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

केजरीवाल को हिरासत में लिया

सीजेपी प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को हिरासत में ले लिया है।

कनॉट प्लेस में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के कारण दुकानें बंद

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सीजेपी द्वारा बुलाए गए जारी विरोध प्रदर्शन के बीच कनॉट प्लेस में दुकानें बंद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here